मोढ़/भदोही। कोतवाली क्षेत्र के डुड़वा धर्मपुरी में सोमवार को दोपहर 12 बजे भदोही से मोढ़ की ओर जा रही तेजरफ्तार कार सड़क किनारे पुलिया तोड़ते हुए 15 फीट खड्ड में चली गई। चालक व दो अन्य लोगों की चीख पुकार सुनकर लोग मदद को दौड़े। तीनों आंशिक रूप से घायल हुए हैं। इनका उपचार एक निजी अस्पताल में कराया गया।
चालक धर्मेंद्र को साथ लेकर महाराजगंज के बंटी श्रीवास्तव अपनी स्विफ्ट डिजायर से मोढ़ किसी वैवाहिक कार्यक्रम में जा रहे थे। जब वे डुड़वा पहुंचे तो सड़क किनारे दाहिनी ओर सड़क से लगभग 15 फीट नीचे कार सहित जा गिरे। अफरा तफरी के आलम में लोगों की मदद से उन्हें राहत हुई तथा कार का शीशा तोड़ कर उन्हें बाहर निकाल कर निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। बंटी श्रीवास्तव ने बताया कि सभी आंशिक रूप से घायल हुए हैं। संवाद