फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण से ही कोरोना को दे सकते हैं मात: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड वैक्सीनेशन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में ज्यादा टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित किया जाए। जिससे कि टीकाकरण अभियान को और गति मिल सके।
विज्ञापन

डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि वैक्सीनेशन की गति में तेजी लाई जाए और ग्रामीण क्षेत्रों में इसका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराया जाए। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन सेंटर पर सभी व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित कर ली जाए, जिससे लाभार्थियों को किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े। पुलिस अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि साप्ताहिक बंदी का प्रभावी तरह से पालन कराया जाए। बिना मास्क के बाहर निकलने वालों का कड़ाई पूर्वक चालान काटा जाए। सोमवार से दुकानें खुलने पर बाजार एवं दुकानों पर अनावश्यक भीड़ ना हो। सभी दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य किया जाए। आगे डीएम ने जिले के लोगों से अपील किया कि 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोग टीकाकरण अवश्य कराएं। कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में टीकाकरण सबसे मजबूत हथियार है। वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। वैक्सीन लगवा कर अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए और अपने जीवन की रक्षा करें। यदि कोविड से संबंधित किसी को कोई समस्या होती है तो वह कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के नंबरों (05414-250223,250305,250304,250302,250301,9454416838) पर संपर्क कर सकते हैं। इस मौके पर एडीएम शैलेंद्र मिश्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें