फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से अबोध की मौत, गांव में छाया मातम

विज्ञापन
चौरी के संवरपुर में बच्चे की मौत के शोक में बैठे परिजन। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
चौरी। थाना क्षेत्र के संवरपुर गांव में शनिवार को करंट की चपेट में आने से 11 माह के प्रदीप नामक बच्चे की मौत हो गई। रोते-बिलखते पिता चंद्रशेखर चौहान ने बताया कि प्रदीप सुबह लगभग 10 बजे घर में खेल रहा था। खेलते समय वह टेबल फैन के पास पहुंचा और करंट की चपेट में आ गया। कुछ देर बाद जब जानकारी हुई तो भागदौड़ शुरू हो गई। आनन-फानन में उसे बाजार स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक प्रदीप दो भाई, दो बहनों में छोटा था। प्रदीप की मौत से मां संगीता देवी के आंसू नहीं रुक पा रहे थे। पूरे परिवार में मातम छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें