फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में बड़ा हादसा: 50 पर्यटकों से भरी बस खड़े ट्रक में टकराई, मची चीख-पुकार; जा रहे थे काशी विश्वनाथ मंदिर

Mon, 10 Jun 2024 04:27 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

Bhadohi News: पुलिस चालक समेत सभी को बस से निकालकर नजदीकी औराई सीएचसी पर पहुंचाया। जहां चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर ऐसी जगह पर हुई थी कि अगर तीर्थयात्रियों से भरी बस पलट जाता तो वह सीधे फ्लाईओवर के नीचे जा गिरता। जिससे कोई बड़ी घटना हो सकती थी।
विज्ञापन
हादसे में बस का अगला हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-प्रयागराज हाइवे के औराई फ्लाईओवर पर खड़े ट्रक में सोमवार की सुबह यात्रियों से भरी बस टकरा गया। घटना में चालक समेत 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 50 पर्यटकों को लेकर बस महाराष्ट्र के कोल्हापुर से चार धाम की यात्रा पर निकला था। पर्यटक वाराणसी दर्शन कर प्रयागराज की तरफ जा रहे थे। लोगों का कहना था कि अगर बस पलट जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन


महाराष्ट्र के कोल्हापुर से 50 पर्यटकों को लेकर एक बस चार धाम की यात्रा पर निकला था। दर्शनार्थी वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने के उपरांत प्रयागराज जा रहे थे। वाराणसी-प्रयागराज हाइवे के औराई फ्लाईओवर पर एक ट्रक टायर खराब होने के कारण किनारे लगाकर खड़ा किये हुए था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि टूरिस्ट बस जैसे ही फ्लाईओवर के ऊपर पहुंचा अचानक ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक में पीछे से टकरा गया। घटना में चालक सागर (40) समेत वैशाली सिंह (50), हंस (23), नितिन (46), कुंता देवी (70), आकाश भाई (73), मंगल राम (65), सुदामा पाटिल (67), गोपाल लोखंडे (58), शिवाजी (61), संतोष (22), अमित (28), रंजीत (23) सभी निवासी कोल्हापुर महाराष्ट्र को गंभीर चोटें आई। टक्कर की आवास सुनकर पास ही मौजूद कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें