फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने सिपाही को मारी गोली, हालत चिंताजनक

Wed, 14 Oct 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 गोली का छर्रा सिपाही के पेट में लगा। इससे वह गिर गया। पुलिस को सूचना देने वाले हलवाई भी हाथ में गोली लगने से जख्मी हुआ है।
विज्ञापन

 आवाज सुनने के बाद पहुंचे नागरिकों ने सिपाही को भदोही के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत चिंताजनक होने पर डाक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया।

हरीपट्टी गांव निवासी अरविंद दूबे की मोढ़ बाजार में मां दुर्गा सीमेंट एजेंसी के नाम से दूकान है। मंगलवार को भोर में करीब साढ़े तीन बजे दूकान के पिछले रास्ते से घुसे बदमाशों ने तिजोरी तोड़कर 20 हजार से अधिक नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
एजेंसी में चोरी करने के बाद पास में स्थित दुर्गा स्वर्ण भंडार पर चोरों ने धावा बोला। इसी दौरान खटपट की आवाज सुनकर शंकर हलवाई ने चंद कदम दूर मोढ़ पुलिस चौकी में खबर दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद चौकी के सिपाही आत्माराम पांडेय और शंकर हलवाई आभूषण की दूकान पर पहुंचे। सिपाही ने बदमाशों को ललकारा तो चोरों ने तमंचे से सिपाही पर हमला कर दिया।
इस दौरान एक गोली सिपाही आत्माराम पांडेय (50) के पेट में लग गई, जबकि शंकर हलवाई के हाथ पर एक छर्रा लग गया। इसके बाद चोर वहां से भाग निकले।  गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन सिपाही को भदोही के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

उधर घटना की खबर लगते ही सीओ भदोही और कोतवाली प्रभारी अजय श्रीवास्तव ने फोर्स के साथ चौकी पहुंचकर घटना का मुआयना किया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
भदोही कोतवाल ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस पर हमला गंभीर मसला है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें