जिला पंचायत के छह वार्ड और बीडीसी के 159 वार्डों के लिए हुए मतदान को लेकर लोगों में उत्साह दिखा। औराई ब्लाक के 137 मतदान केंद्रों के 408 बूथों की मतपेटियों में 1048 प्रत्याशियों की किस्मत बंद हो गई।
पहले चरण में भदोही ब्लाक की तुलना में औराई ब्लाक में मतदान का प्रतिशत लगभग ढाई फीसदी कम रहा।
पहले चरण में छिटपुट घटनाओं के मद्देनजर मंगलवार को द्वितीय चरण के चुनाव को लेकर प्रशासन सतर्क रहा।
एक-एक बूथ पर पुलिसकर्मी और अफसर चक्रमण करते रहे। मंगलवार को सुबह सात बजे से बूथों पर मतदान शुरू हुआ। जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया मतदाताओं की संख्या भी बढ़ती दिखी।
युवा, बुजुर्ग और महिलाओं ने मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शाम पांच बजे तक दूसरे चरण के 408 बूथों पर 57.34 फीसदी मतदान हुआ। चार सेक्टरों में बंटे औराई के अलग-अलग सेक्टरों में मतदान प्रतिशत रहा। महराजगंज सेक्टर में 56.07 फीसदी, तियुरी सेक्टर में 55.87 फीसदी, लालानगर सेक्टर में 56 फीसदी, लालानगर सेक्टर में 57.8 फीसदी वोट पड़े।
सभी सेक्टरों को मिलाकर 57. 34 फीसदी मतदान हुआ। औराई ब्लाक के संवेदनशील 27 और अति संवेदनशील 15 केंद्रों पर प्रशासन की ओर से फोर्स तैनात रही। जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु और एसपी अनिल कुमार राय के अलावा अन्य अधिकारी दिनभर क्षेत्र में चक्रमण करते रहे। दूसरे चरण के चुनाव के साथ ही जिला पंचायत के छह वार्डों के 131 प्रत्याशी और बीडीसी के 159 वार्डों के लिए 917 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में कैद हो गया।
मतदान केंद्र का ताला तोड़ने के बाद शुरू हुई वोटिंग
पिलखनी के हेडमास्टर का निलंबन तय, दो का वेतन रोका गया
शिक्षकों की लापरवाही पर बीएसए सख्त, दी हेडमास्टरों को चेतावनी
तीसरे और चौथे चरण में गड़बड़ी मिलने पर दर्ज कराएंगे केस: बीएसए
ज्ञानपुर। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मंगलवार को औराई के मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय पिलखनी का ताला सुबह तक न खुलने पर पोलिंग पार्टियों के पैरो तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में केंद्र का ताला तोड़कर वोटिंग शुरू कराई गई। ब्लाक के तीन स्कूलों में खामियां मिलने पर पिलखनी के हेडमास्टर के खिलाफ बीएसए ने निलंबन की संस्तुति की है, जबकि दो अन्य स्कूलों के हेडमास्टरों का वेतन रोकने का निर्देश दिया है।
औराई ब्लाक में मतदान के लिए सोमवार को पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंचीं। सोमवार शाम को प्राथमिक विद्यालय पिलखनी पहुंची पोलिंग पार्टी विद्यालय में ताला बंद देखा तो हेडमास्टर को फोन किया। कुछ देर बाद जब वह नहीं पहुंचा तो पास में ही कर्मचारी सो गए। सुबह छह बजे तक ताला नहीं खुला तो पोलिंग पार्टियों ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। डीएम प्रकाश बिंदु के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर ताला तोड़वाया। इससे सात बजे से मतदान शुरू हो सका। इसी तरह सोमवार की शाम को मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय डीह बड़गांव और पूर्व माध्यमिक विद्यालय बैराखास में भी खामियां मिलीं। बीएसए ने दोनों विद्यालयों के हेडमास्टरों का वेतन रोकने का निर्देश दिया और पिलखनी के हेडमास्टर के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के लिए संस्तुति की। उन्होंने तीसरे और चौथे चरण में मतदान को लेकर शिक्षकों को हिदायत दी। कहा कि जिस विद्यालय में खामियां मिलेंगी, वहां के हेडमास्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
को मिला। पहले चरण के चुनाव में इस केंद्र पर लगभग 60 फीसदी मतदान हुआ था।