बिहरोजपुर स्थित दर्जिया घाट पर रविवार सुबह नहाते समय डूबे चार युवकों में से चौथे यानी प्रभात का भी शव सोमवार सुबह बरामद कर लिया गया। तीन चचेरे भाइयों का शव रविवार को बरामद कर लिया गया था।
भदोही के बिहरोजपुर स्थित दर्जिया घाट पर रविवार सुबह नहाते समय डूबे चार युवकों में से चौथे यानी प्रभात का भी शव सोमवार सुबह बरामद कर लिया गया। एनडीआरएफ की टीम ने शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के कौलापुर गांव से कई युवक और किशोर घर से करीब तीन किमी दूर गंगा में नहाने गए थे। नहाने के दौरान तीन चचेरे भाई प्रभात मिश्र(24), प्रवेश मिश्र(19), लक्की मिश्र (15) व गांव के ही अंकित चतुर्वेदी(19) डूब गए। दो युवकों को वहां नह रही एक महिला और किशोरी ने साड़ी फेंककर बचा लिया था।