फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दूल्हे की अजीब हरकत देख दुल्हन नाराज, स्टेज से उतरी, शादी से कर दिया इन्कार; पुलिस के पास पहुंचा मामला

Wed, 17 Jul 2024 09:38 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

Bhadohi News: भदोही के ऊंच थाना क्षेत्र में हुए इस मामले के बाद हर कोई दुल्हन के फैसने की सराहना कर रहा है। बताया जा रहा है कि दूल्हे ने स्टेज पर जाने से पहले शराब पी ली थी। स्टेज पर भी लड़खड़ाया था, लेकिन इस हरकत को लोगों ने नजरअंदाज कर दिया था। दुल्हा जब दुल्हन के पास पहुंचा तो उसकी पोल खुल गई।
विज्ञापन
मामला पुलिस के पास पहुंचा तो भी दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही के ऊंज थाना क्षेत्र के नवधन गांव में शराबी दूल्हे को देखकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दुल्हा जयमाल पर ही नशे में धुत होकर अजीब हरकतें कर रहा था। इससे नाराज दुल्हन ने लड़के के साथ शादी करने से मना कर दिया। दुल्हन के इस साहसिक फैसले की हर तरफ सराहना की जा रही है। 

विज्ञापन


ऊंज थाना क्षेत्र के नवधन गांव में सोमवार को प्रयागराज के सहसो निवासी राजकुमार साहू बरात लेकर पहुंचा था। घरातियों ने बरातियों का आवभगत किया। बरात दुल्हन के घर पहुंची। यहां द्वारचार की रस्म अदायगी के बाद जयमाल की प्रक्रिया शुरू की गई।

जयमाल के दौरान जब दुल्हन स्टेज पर पहुंची तो उसे आभास हुआ कि दूल्हा शराब पीकर आया है। जयमाल पर ही दूल्हा बहकी-बहकी बातें करने के साथ ही अजीब हरकतें कर रहा था। इससे दुल्हन नाराज हो गई और जयमाल से उतरकर चल गई।
विज्ञापन


लड़की के परिजनों ने जब इसका कारण जानना चाहा तो उसने बताया कि दुल्हा शराब पीकर आया है। लड़की ने युवक से शादी करने से साफ इनकार कर दिया। दोनों पक्षों के बीच बात नहीं बनी तो मामला पुलिस के पास पहुंच गया।

पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दुल्हन किसी भी हाल में दुल्हे के साथ शादी करने को राजी नहीं हुई। अंतत: बरात को बैरंग जाना पड़ा। दूसरी तरफ, दुल्हन के इस साहसिक फैसले की हर कोई सराहना कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें