फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख ज्ञानपुर की बढ़ी मुश्किलें, होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। ब्लॉक प्रमुख ज्ञानपुर की मुश्किलें बढ़ गई है। क्षेत्र पंचायत निधि से कराए गए कार्यों की जांच के लिए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने तीन अफसरों की टीम गठित कर दी है। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, अभियंता डीआरडीए और परियोजना निदेशक की टीम गठित की है। एक्सईएन लोक निर्माण ने ब्लॉक के कार्यों की फाइलें तलब की है।
विज्ञापन

भाजपा नेता एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य डॉ. आनंद मिश्रा ने पिछले दिनों निगरानी समिति की बैठक में जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर राज्य वित्त एवं 15 वें वित्त के मद में धांधली का आरोप लगाया था। आरोप लगाया था कि क्षेत्र पंचायत प्रमुख ने कार्यभार ग्रहण करने से अब तक राज्य वित्त एवं 15 वां वित्त की मद से 98 लाख रुपये निकाल लिए हैं। क्षेत्र पंचायत निधि से प्रताप इंटर प्राइजेज के खाते में पूरी धनराशि भेजी गई है। अकेले 31 लाख रुपये ब्लॉक कार्यालय की मरम्मत में खर्च किया गया है जबकि एक साल पूर्व कार्यालय की मरम्मत हुई थी। किसी सम्मानित समाचार पत्रों में टेंडर प्रकाशित नहीं कराया गया है। यही नहीं अभी तक बैठक भी नहीं की गई है। सोलर वाटर पंप और स्ट्रीट हाईमास्ट का भी निर्माण नहीं कराया गया और पूरी धनराशि का भुगतान कर दिया गया है। सड़कों का निर्माण कराए बगैर ही पूरी धनराशि निकाल ली गई है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने अधिकारियों की टीम गठित कर जांच करने का निर्देश दिया है। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एसबी राव ने बताया कि डीएम के निर्देश में टीम गठित की गई है। इस संबंध में ब्लॉक से संबंधित अभिलेख मांगा गया है। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अखिलेश्वर प्रताप सिंह ने कहा कि जांच के जुड़ी कोई जानकारी नहीं है। अभी तक कोई नोटिस भी नहीं मिली है। विकास खंड में अभी तक जो भी कार्य कराए गए हैं, उनका नियमानुसार टेंडर और प्रस्ताव कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें