फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘भाजपा समर्थित होगा जिला पंचायत अध्यक्ष’

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पंचायत चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे। दो मई को मतगणना के बाद भाजपा का अधिकृत प्रत्याशी ही जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध बनेगा। शनिवार को देर शाम जिले में पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बैठक में यह बात कही। प्रत्याशियों और पदाधिकारियों संग बैठक में चुनाव में जीत का मूलमंत्र दिया। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा विकास की बात करती है, उसी के नाम पर जनता के बीच में जाकर वोट मांगती है। उन्होंने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने में पदाधिकारी मेहनत करें। किसी भी तरह की कहीं से कोई लापरवाही कार्यकर्ताओं से नहीं होना चाहिए। क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन की विचारधारा पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण कड़ी है। चुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी अधिकृत प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे। इसके पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया गया। इस मौके पर संजय राय, जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, भदोही विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी, औराई विधायक दीनानाथ भास्कर, जिला महामंत्री रमेश पांडेय, संतोष तिवारी,लालता प्रसाद सोनकर, लाल बहादुर मौर्य, शिवसागर मिश्रा, सुरेंद्र नाथ पांडेय, सुनील मिश्रा, सत्य शील गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें