फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले- तमंचे की फैक्ट्री खुलवाना और गुंडे पैदा करना सपा काम 

Sat, 05 Mar 2022 07:18 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

जेपी नड्डा ने कहा कि यूपी में सबसे अधिक 59 मेडिकल कालेज खुले हैं। इन मेडिकल कालेज में पढ़कर गांव का बच्चा ही डॉक्टर बन कर आपकी सेवा करेगा।
विज्ञापन
जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है। सपा के राज में माफिया राज था। कहा कि तमंचे की फैक्ट्री खुलवाना और गुंडे पैदा करना ही सपा का काम है। सपा सरकार में अतीक, आजम, और मुख्तार जैसे अपराधी दनदनाते थे। भाजपा सरकार में सबका साथ और सबका विकास हो रहा है।

विज्ञापन


वह भदोही में ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र के सीतामढ़ी में शनिवार को एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मुजरिम वही है, जुर्म वही है लेकिन योगी सरकार के निर्णय से ऐसे गुंडे जेल में गुल्ली डंडा खेल रहे हैं। उन्होने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से गोलघर गोरखपुर में हुए बम ब्लास्ट को लेकर सवाल किया।

बनारस के दशाश्वमेध घाट, संकट मोचन मंदिर, कचहरी में बम ब्लास्ट को भी सवालों से जोड़ा। कहा कि श्रमजीवी एक्सप्रेस, मुंबई में बम ब्लास्ट सहित कई स्थानों पर बम ब्लास्ट में शामिल आतंकवादियों के मुकदमे बतौर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वापस लिया था। बाद में हाई कोर्ट के हस्तक्षेप से आतंकवादियों पर मुकदमा चला और इनमें से कईयों को आजीवन कारावास और मृत्युदंड की सजा हुई।

विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव जब शपथ लेंगे तो वह कहेंगे कि मैं ईश्वर की शपथ लेता हूं कि आतंकवादियों की रक्षा करूंगा, आतंकवादियों को अक्षुण रखूंगा और अपने घर बुलाकर उनको बिरयानी खिलाऊंगा। भाजपा अध्यक्ष ने बिना नाम लिए लोगों से सवाल किया कि आप के क्षेत्र में भी माफिया थे कि नहीं थे, आजकल हाथ जोड़कर प्रत्याशी बनकर घुम रहे हैं।

इनका रिकार्ड ऐसा ही होता है। इनकी वंशावली भी ऐसी ही होती है। इसके बाद उन्होने एनडीए सरकार की उपलब्धियों के गिनाया। कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद और विकास करती है जबकि सपा और कांग्रेस परिवारवाद की बात करती है। भाजपा विचारों के साथ जुड़ी पार्टी है। सांसद रविकिशन ने भी कार्यक्रम में संबोधित किया। इस दौरान भाजपा के सहयोगी दल निषाद पार्टी के उम्मीदवार विपुल दुबे मौजूद थे।

एनडीए सरकार की उपलब्धियों के गिनाए

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार ने 13 वीं शताब्दी के तीन तलाक के काले कानून को खत्म करके करोड़ों मुस्लिम समुदाय की बहनों को तीन तलाक से आजादी दिलाकर सबका साथ सबका विकास किया है। कहा गांव गरीब, वंचित, शोषित, पीड़ित, दलित, पिछड़ा, किसान को मुख्य धारा में जोड़ने का काम भाजपा गठबंधन करती है।

जो भी विकास कार्य हुए है वह मोदी योगी की डबल इंजन की सरकार ने किया है। उन्होंने डबल इंजन सरकार के तमाम विकास परियोजनाओं को गिनाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने हाईवे का जाल बिछाया है। यूपी में सबसे अधिक 59 मेडिकल कालेज खुले हैं। इन मेडिकल कालेज में पढ़कर गांव का बच्चा ही डॉक्टर बन कर आपकी सेवा करेगा।
विज्ञापन

कांग्रेस ने किसानों के साथ छलाव किया

कहा सौ वर्ष पहले आयी महामारी में बीमारी से अधिक लोग भुखमरी से मरे थे, लेकिन अस्सी करोड़ जनता को मुफ्त राशन, तेल, नमक, दाल आदि डबल डबल इंजन की सरकार दे रही है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश और राजस्थान के किसानों के साथ छलावा किया घोषणा के बावजूद किसानों का कर्ज माफ नहीं किया कहां की प्रधानमंत्री आवास योजना में ज्ञानपुर में 20 हजार गरीबों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ मिला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें