फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू: 30 मुर्गों का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा बरेली

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पशुपालन विभाग बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट है। अभियान चलाकर संचालित 130 पोल्ट्री फर्म का निरीक्षण नियमित आरआरटी टीम कर रही है। बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए आगामी सप्ताह में 30 मुर्गों (पक्षियाें) का तीन तरह का अलग-अलग सैंपल जांच के लिए बरेली स्थित लैब भेजा जाएगा। इसमें ट्रेकियल, सिरम, क्लोकल का 10-10 सैंपल होगा। इसे कलेक्ट करने की प्रक्रिया अभी शुरु नही हैं। पोल्ट्री फर्म के 10 अलग-अलग पक्षियों में से ब्लड निकाल कर भेजा जाएगा। इसे सिरम कहते हैं, इसी तरह 10 ट्रेकियल का सैंपल कलेक्ट किया जाएगा, जिसमें पक्षी के मुंह के अंदर से श्वैस करके सैंपल निकाल जाएगा। बीट के रास्ते श्वैस करके 10 क्लोकेल का सैंपल निकाला जाएगा। 15 दिन बाद इसकी रिपोर्ट आएगी। राहत की खबर है कि जिले में अभी तक एक भी पक्षी में बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं मिले हैं। बर्ड फ्लू को लेकर शासन से हाई अलर्ट से जारी हो चुका है। पशु विभाग चार रैपिड रेस्पांस टीम (आरआरटी) गठित कर पोल्ट्री फर्म का निरीक्षण कर रही है। मुर्गी फर्म संचालकों को सफाई रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


वर्जन
शासन के निर्देश पर अगले सप्ताह 30 अलग-अलग सैंपल जांच के लिए बरेली लैब भेजा जाएगा। किसी पक्षी में बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं मिले हैं। 30 मई तक अभियान चलाकर जांच की जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. एके सचान, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें