फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: हल्दी रस्म में मां को छोड़कर लौट रहा था युवक, सर्विसलेन पर वाहन की टक्कर, बाइक सवार की मौत

Thu, 22 May 2025 06:00 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

वाहन की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम का माहौल है। जानकारी के अनुसार युवक अपनी मां को हल्दी की रस्म में छोड़कर वापस लौट रहा था और सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
 
विज्ञापन
बाइक सवार युवक की मौत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के पड़ाव सर्विसलेन के पास वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आया हुआ था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।सुरियावां थाना क्षेत्र के कांतिरामपुर निवासी उमेश बिंद (30) पुत्र राजेश बिंद अपनी मां को लेकर कोतवाली क्षेत्र के जौहरपुर गांव अपने मौसी के घर में वैवाहिक समारोह में सम्मिलित होने आए थे।

विज्ञापन


देर रात वे हल्दी की रस्म में मां को पहुंचाकर बाइक से ही घर वापस लौट रहे थे। पड़ाव स्थित पंडित गुलाबधर मिश्र इंटरमीडिएट कॉलेज के पास एक वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।

वाराणसी में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक दो भाई में बड़ा था। जिसको एक बेटा भी था। मृतक परदेश में रहकर चालक का कार्य कर परिवार का जीवीकोपार्जन चलाता था। युवक की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें