फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंज। थाना क्षेत्र के वहिदानगर अंडरपास ब्रिज के समीप सोमवार की रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

वाराणसी जिले के जुगुलपुर-जलालीपट्टी निवासी राजेंद्र बिंद (35) रात करीब नौ बजे बाइक पर सवार होकर ऊंज थानाक्षेत्र के सीकीचौरा गांव स्थित अपने ससुराल जा रहा था। वह जैसे ही वहिदानगर ब्रिज के करीब पहुंचा, रास्ता खराब होने के कारण दाहिने ओर से निकलने लगा। उसी समय सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आकर मौके पर दम तोड़ दिया। मौके पर मौजूद लोगों में से किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। उधर मृतक के परिजनों और ससुराल वालों में कोहराम मच रहा। घटना के बाद चालक भागने में सफल हो गया। ट्रक को पकड़कर 112 नंबर पुलिस ने पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष रामदरश ने कहा कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें