फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बाल क्रीड़ा में भुलईपुर के बच्चों का दबदबा, जीते 13 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्टेडियम मूंसीलाटपुर में आयोजित दो दिवसीय 27वीं जिला स्तरीय बाल क्रीड़ा का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। दूसरे दिन प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। 257 अंकों के साथ औैराई ब्लॉक चैंपियन बना। दूसरे स्थान पर भदोही ब्लॉक को 197 और तीसरे नंबर पर ज्ञानपुर ब्लॉक रहा। बीएसए विकास चौधरी ने बताया कि खेलकूद में कंपोजिट विद्यालय भुलईपुर के बच्चों का दबदबा रहा। नौ गोल्ड समेत कुल 13 पदक हासिल किए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर और डीआईओएस अंशुमान ने बच्चों को पुरस्कत किया। 50 मीटर दौड़ में दीपक प्रथम, अर्श कन्नौजिया द्वितीय और सागर भोजवाल तृतीय रहे। 100 मीटर में हर्ष कन्नौजिया प्रथम, दीपक द्वितीय और अमन पुरी तृतीय रहे। 200 मीटर में अमन पुरी प्रथम, शिवम यादव द्वितीय और दिनेश कुमार तृतीय रहे। 400 मीटर में अमन पुरी प्रथम, सत्यम द्वितीय और शिवम यादव तृतीय रहे। लंबी कूद में दीपक प्रथम, गौरव पाल द्वितीय और सत्यम तृतीय रहे। खो- खो में प्राथमिक विद्यालय असनाव विजेता रहा। बालिका वर्ग के 50 और 100 मीटर दौड़ में खुशी उपाध्याय प्रथम, 200 मीटर दौड़ में शिवानी प्रथम रहीं। संचालन बीएल पाल और जया त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर मनोज कुमार उपाध्याय, समरजीत यादव, आशीष कुमार सिंह, दिलीप सिंह, अखिलेश कुमार यादव, मानिक चचंद्र यादव, बीईओ मनोज कुमार सिंह माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें