फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरियावां को हराकर भदोही ने जीती सद्भावना ट्राफी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में जिला स्टेडियम में खेले गए अंडर-17 सद्भावना क्रिकेट ट्राफी पर भदोही क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ियों का कब्जा हो गया। शनिवार को हुए फाइनल में भदोही एकेडमी ने सुरियावां क्रिकेट एकेडमी को 28 रन से हरा दिया। भदोही की टीम को मुख्य अतिथि अल्ताफ अंसारी ने ट्राफी प्रदान की।
विज्ञापन

फाइनल में भदोही ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 178 रन बनाए। जिसमें सुमित सिंह ने 30, आदिल ने 28, प्रदीप यादव ने 25 रन बनाए। सुरियावां के आकाश बिंद ने 4, धीरज 2 तथा शिवा और विकास ने एक-एक विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी सुरियावां की टीम 30 ओवर में 150 रन ही बना सकी और 28 रन से फाइनल मैच हार गई। सुरियावां के शाहिद ने 21, शिवा ने 19, विकास ने 18 रन बनाए। भदोही के गेंदबाज ऋतिक मिश्रा ने दो, राजवीर ने दो तथा अभिषेक ने एक विकेट लिए। मैन आफ द मैच ऋतिक मिश्रा और मैन आफ द सिरीज आदिल अंसारी रहे। मुख्य अतिथि अल्ताफ हुसैन ने विजेता टीम के कप्तान प्रदीप यादव तथा उप विजेता सुरियावां के कप्तान विकास चौहान को ट्राफी प्रदान की। उन्होंने कहा कि भदोही में खेल अब पटरी पर हैं। युवाओं को जहां आवश्यकता होगी उन्हें प्रोत्साहन दिया जाएगा। उन्हें किट आदि की कमी महसूस नहीं होने दी जाएगी। उधर, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव खालिद अंसारी ने कहा कि युवा अपने खेल पर ध्यान दें। निरंतर अभ्यास तथा मैच खेलने से खेल में निखार आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें