यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा का रिजल्ट शनिवार को घोषित हो गया। हाईस्कूल में भदोही ने लंबी छलांग लगाई है। वर्ष 2021 में भदोही की 62वीं रैंक थी, जबकि इस बार 90.67 प्रतिशत सफलता संग जिला 16वें नंबर पर पहुंच गया।
मंडल में सोनभद्र और मिर्जापुर से भदोही काफी आगे रहा। इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में मामूली सुधार हुआ है। वर्ष 2021 में जहां 65वीं रैंक थी, वहीं अबकी बार 55वीं रैंक हासिल हुई है। मंडल में सोनभद्र भदोही से आगे है, जबकि मिर्जापुर एक रैंक पीछे है। जिला विद्यालय निरीक्षक एनएल गुप्ता ने कहा कि छात्र-छात्राओं की मेहनत से जिले का रिजल्ट बेहतर रहा है।