फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सरसो उत्पादन में भदोही का किसान प्रदेश में अव्वल, सीएम ने किया सम्मानित, डेढ़ बीघे में 19 क्विंटल सरसों पैदा कर बनाया रिकॉर्ड

Wed, 23 Dec 2020 07:21 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
सम्मानित किसान - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

भदोही जिले के कोनिया क्षेत्र के गंगा तटीय गांव मवैया थानसिंह के किसान देवीशंकर सिंह ने डेढ़ बीघे खेत में 19 क्विंटल सरसो का रिकार्ड उत्पादन कर प्रदेश में जनपद और कोनिया के किसानों का सिर ऊंचा कर दिया है। बेहतर खेती कर रिकार्ड सरसों उत्पादन के लिए किसान दिवस पर बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें लखनऊ स्थित किसान भवन में आयोजित एक समारोह में एक लाख रुपये का चेक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन


पुरस्कार पाकर गदगद किसान देवीशंकर सिंह ने अमर उजाला से फोन पर बताया कि उन्हें यह पुरस्कार मुख्यमंत्री के हाथों मिला है। इसलिए उनके लिए इसकी महत्ता कई गुना बढ़ जाती है। कहा कि यह हमारे जीवन का यादगार पल है। सम्मान को जीवन की अनमोल पूंजी बताया।

कहा कि पिछले सीजन वर्ष 2019 में सरसों की उन्नत खेती उन्होंने काफी मेहनत और लगन से की थी। जिले में भी प्रथम पुरस्कार मिला था। खुशी की बात यह है कि सरसो की बेहतर खेती में प्रदेश में प्रथम स्थान मिला, जिसका सुखद परिणाम सामने है। यह गौरव की बात है। कोनिया के किसानों ने देवीशंकर सिंह को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमाण पत्र - फोटो : अमर उजाला।
पैर से दिव्यांग, जज्बे से लबरेज 
पैर से दिव्यांग देवी सिंह राजनीति में भी सक्रिय रहते हैं। पिछले पंचायत चुनाव में वह ग्राम प्रधानी का चुनाव भी लड़ चुके हैं। मगर, सफलता नहीं मिली। आने वाले पंचायत चुनाव में भी फिर से ग्राम पंचायत का नेतृत्व करने के लिए तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेतीबारी को अलग तरीके से करना उनका शगल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें