फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi Accident: वाराणासी-प्रयागराज हाईवे पर रोडरोलर से टकराई कार, एक की मौत, तीन गंभीर

Fri, 26 Jan 2024 05:21 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही।

सार

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
 
विज्ञापन
Bhadohi news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औराई कोतवाली के वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर कोठरा के पास रोडरोलर व कार की टक्कर में एक की मौत हो गई। वहीं तीन घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार प्रयागराज अल्लापुर निवासी राजेंद्र जायसवाल अपने पत्नी संध्या व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कार पर सवार होकर वाराणसी अपने रिश्तेदार के मकान उद्घाटन समारोह में जा रहे थे। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर कोठरा पहुंचने पर अचानक उनकी कार रोडरोलर से टकरा गयी। जिसमें कार क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार सभी लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


आसपास लोगों व पुलिस प्रशासन के सहयोग से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने राजेन्द्र जायसवाल (55) को मृत घोषित कर दिया। वही संध्या (53), बिंदू (49) , इशिता (20) को गंभीर चोट के कारण ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया है। कोतवाली प्रभारी सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें