ज्ञानपुर। राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर बृहस्पतिवार को काशी नरेश स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया। बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर सजग किया गया। इसके अलावा शिक्षा की स्थिति को बेहतर करने, कन्या भ्रुण हत्या व बाल विवाह को समाप्त करने को लेकर जागरुक किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार बालिकाओं एवं महिलाओं के सम्मान के लिए लगातार कार्य कर रही है। देश की महिलाएं, बेटियां देश में ही नहीं बल्कि दुनिया में अपना व देश का नाम रोशन कर रही हैं। समाज में बेटी और बहू के बीच का भेदभाव खत्म होना चाहिए। सभी अभिभावक अपनी लड़कियों को शिक्षित करेंगे। जिला प्रोबेशन अधिकारी शत्रुघ्न कन्नौजिया ने महिलाओं से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान मीना गुप्ता, किरन यादव, प्रियंका गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, विवेक, कुणाल, गोपाल कृष्ण यादव, आनंद मौर्य आदि मौजूद रहे।