भदोही जनपद के गोपीगंज थाना क्षेत्र के कोईलरा गांव में मंगलवार की देर रात सर्प दंश से छोटेलाल बिंद 40 की मृत्यु हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतक छोटे लाल बिंद लालानगर टोल प्लाजा पर घूम-घूम कर मूंगफली, दाना बोलत का पानी आदि बेचता था।
छोटे लाल बिंद मंगलवार देर रात वापस घर पहुंचे तो उस समय बिजली कटी हुई थी। इसी बीच घर का दरवाजा खोलते समय एक सर्प ने छोटे लाल को डस लिया। इसके बाद परिजनों ने छोटेलाल को गांव में ही एक व्यक्ति घर दवा पिलाने के लिए ले जाया गया लेकिन यहां भी उनकी हालत बिगड़ती गई। इसके बाद इलाज के लिए अन्यत्र ले जाते समय रास्ते में छोटेलाल की मौत हो गई।