डेंगुरपुर धनतुलसी पीपा पुल से गुजर रहे एक राहगीर की बाइक पुल से नीचे गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई। उसकी तहरीर पर पुलिस ने पीपा पुल की मरम्मत कार्य में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जनपद मिर्जापुर, विंध्याचल, विरोही गांव निवासी आशीष कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह डेंगुरपुर धनतुलसी पीपा पुल से गुजर रहा था। इस दौरान पीपा पुल पर लगा शिलापट्ट टूटा हुआ था। इसके चलते उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। मरम्मत के अभाव व पुल के ठेकेदार की लापरवाही से उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हुई। पीड़ित की तहरीर पर जनपद संत रविदास नगर भदोही, थाना कोइरौना, बेरवा पहाड़पुर निवासी आरोपी विमल पांडेय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी।