फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News:शाॅर्ट सर्किट से लगी आग, छह बीघा फसल राख

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज और चौरी थानाक्षेत्र के दो गांव में शनिवार को शाॅर्ट सर्किट से छह बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक सब जल कर राख हो चुका था।
विज्ञापन

गोपीगंज के जगन्नाथपुर गांव निवासी नंदलाल यादव की मशीन के पास चार बीघा गेहूं कटाई कर खलिहान में रखा था। शनिवार दोपहर शाॅर्ट सर्किट से बोझ में आग लग गई। खबर मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची, लेकिन तब तक गेहूं के बोझ संग स्टार्टर, तीन चौकी के साथ ही अन्य सामान जल गया। लेखपाल ने पहुंचकर मौका-मुआयना किया। चौरी संवाददाता के अनुसार, बरवां गांव निवासी रमाशंकर मिश्रा की दो बीघा खेत में गेहूं की फसल कटाई के बाद खलिहान में रखी थी। शनिवार दोपहर में शाॅर्ट सर्किट से उठी चिंगारी बोझ तक पहुंच गई। जिसके बाद फसल में आग की लपटें उठने लगीं। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना देकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन फसल बचाने में असफल रहे। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें