फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कड़ी सुरक्षा के बीच भदोही विधायक को नैनी जेल और बेटे को भेजा गया वाराणसी, नौकरानी की आत्महत्या का है मामला

Fri, 20 Sep 2024 05:42 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

नौकरानी के आत्महत्या में उकसाने और श्रम अधिनियम में दर्ज मुकदमे में बनाए गए आरोपी सपा विधायक के आत्मसमर्पण के बाद शुक्रवार को उन्हें नैनी जेल भेज दिया गया। जबकि बेटे जईम को वाराणसी जेल भेजा गया। 
विज्ञापन
सपा विधायक भेजे गए नैनी जेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही से सपा विधायक जाहिद जमाल बेग को शुक्रवार की सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच नैनी जिला कारागार जबकि उनके बेटे जईम बेग को वाराणसी कारागार भेजा गया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर दोनों को जिला कारागार ज्ञानपुर से अन्यत्र भेजा गया। नौकरानी को आत्महत्या के लिए उकसाने एवं श्रम अधिनियम में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। बेटे को पुलिस ने जहां दो दिन पूर्व भदोही के मकदूमपुर से गिरफ्तार किया वहीं विधायक ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
सपा विधायक के मलिकाना मोहल्ला स्थित आवास पर आठ सितंबर को नाबालिग नौकरानी ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली थी। पोस्टमार्टम  रिपोर्ट में हैंगिग की बात सामने आई थी। 10 सितंबर को डीएम के निर्देश पर श्रम, सीडब्लयूसी, महिला कल्याण विभाग ने विधायक आवास पर छापेमारी की। जहां से एक और नाबालिग नौकरानी बरामद हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर विधायक जाहिद बेग, पत्नी सीमा बेग और बेटे जईम बेग के खिलाफ पुलिस ने बाल श्रम, बंधुआ श्रम और आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया। फरार चल रहे विधायक ने गुरुवार को एमपीएमएल कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। जिसके बाद उन्हें ज्ञानपुर स्थित जिला कारागार भेजा गया। जबकि उनके बेटे जईम बेग को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। 

शुक्रवार की सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच विधायक को नैनी जेल और बेटे को वाराणसी जिला कारागार भेजा गया, हालांकि अब भी विधायक की पत्नी सीमा बेग फरार चल रही है। पुलिस उनकी तलाश में कई स्थानों पर दबिश भी दी, लेकिन वह बरामद नहीं हुई। ज्ञानपुर जिला कारागार के जेलर सूबेदार यादव ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विधायक को नैनी और उनके बेटे को वाराणसी जिला कारागार भेजा गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें