फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi: करना है मतदान, घर बैठे इस तरह चेक करें वोटर लिस्ट में है कि नहीं आपका नाम

Wed, 10 May 2023 02:26 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही

सार

चुनाव में एक-एक वोट की कीमत होती है, लेकिन बड़ी बात यह है कि वोट आप तब ही दे सकते हैं जब मतदाता सूची या वोटर लिस्ट में आपका नाम हो। कई बार ऐसा भी होता है कि पिछले चुनाव के दौरान वोटर लिस्ट में आपका नाम होता है, लेकिन आने वाले चुनाव में आपको पता चलता है कि नाम कट गया है। ऐसे में अब आप घर बैठे ही मोबाइल पर ही वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
voter list - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निकाय चुनाव का प्रचार थम चुका है। बुधवार को पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना होंगी। वहीं गुरुवार को सभी बूथों पर मतदान होंगे। मतदान के दौरान अक्सर लोग जब मतदान केन्द्र पर पहुंचते हैं तो उन्हें पता चलता है कि उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं हैं। कई बार मतदाता पुनरीक्षण के दौरान कार्मिकों की लापरवाही के कारण कई लोगों का नाम कट जाता है। ऐसे में आपका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं। इसको लेकर आप घर बैठे ही इसे चेक सकते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2023: आजमगढ़ में पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू, 4 लाख 57 हजार मतदाता चुनेंगे नई सरकार
विज्ञापन

चुनाव में एक-एक वोट की कीमत होती है, लेकिन बड़ी बात यह है कि वोट आप तब ही दे सकते हैं जब मतदाता सूची या वोटर लिस्ट में आपका नाम हो। कई बार ऐसा भी होता है कि पिछले चुनाव के दौरान वोटर लिस्ट में आपका नाम होता है, लेकिन आने वाले चुनाव में आपको पता चलता है कि नाम कट गया है। ऐसे में अब आप घर बैठे ही मोबाइल पर ही वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपकों निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जाना होगा। अपनेमोबाइल या लैपटॉप में www.nvsp.in टाइप करके सर्च करेंगे तो आपके सामने राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल खुल जाएगा। पोर्टल के बायीं ओर सर्च का एक बॉक्स दिखेगा। उस पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा। अब यहां से आप दो तरीकों से अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक कर सकते हैं। पहले तरीके में आप नाम, पिता या पति का नाम, उम्र, राज्य, लिंग, जिला, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का नाम डालकर अपना नाम पता कर सकते हैं। वहीं दूसरा तरीका यह है कि आप नाम से सर्च करने के बजाय मतदाता पहचान-पत्र क्रमांक संख्या से सर्च करें। इसके लिए आपको इसी पेज पर विकल्प मिल जाएगा। वोटर आईडी कार्ड की मदद से नाम सर्च करना आसान है, क्योंकि पहले वाले तरीके में आपको कई चीजों के बारे में जानकारी देनी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें