फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi Encounter: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, तीन दर्जन से अधिक मामले हैं दर्ज

Fri, 19 May 2023 09:48 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही

सार

सिंहपुर निवासी शातिर अपराधी सत्यभान उर्फ दगधा का बीते काफी समय से पुलिस तलाश कर रही थी। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि वह अपने घर आया हुआ है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस उसके घर गिरफ्तारी के लिए निकली।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के बाद शातिर बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। कोतवाली क्षेत्र के कैड़ा तेज सिंहपुर के पास हुए पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश के पैर में गोली लगी है। सिंहपुर निवासी बदमाश के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में तीन दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi Accident: 21 मई को आनी थी बरात, हादसे में पिता-भाई बहन की मौत, नहीं रुक रहे आंसू, बदहवास पड़ी मां
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सिंहपुर निवासी शातिर अपराधी सत्यभान उर्फ दगधा का बीते काफी समय से पुलिस तलाश कर रही थी। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि वह अपने घर आया हुआ है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस उसके घर गिरफ्तारी के लिए निकली। इस बीच किसी तरह उसे भनक लग गई। जिसके बाद वह भागने की फिराक में लग गया, लेकिन पुलिस ने कैड़ा के पास  उसकी घेराबंदी कर ली। अपने आपको चारों तरफ घिरा देख शातिर अपराधी ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी। जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सुरियावां सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे ज्ञानपुर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। देर रात सीओ अजय चौहान भी मौके पर जांच-पड़ताल करने पहुंचे। पुलिस ने बदमाश के पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें