फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi: सामुहिक दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार, प्रतीकात्मक अर्थी लेकर परिजन कोतवाली पहुंचे, फांसी दिलाने की मांग

Wed, 18 Sep 2024 09:43 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार


भदोही जिले के गोपीगंज कोतवाली में बलात्कार पीड़िता के परिजनों ने जमकर हंगामा किया और आरोपी को सख्त सजा दिलाने की मांग की। इस दौरान पीड़ित पक्ष ने प्रतीकात्मक अर्थी बनाई और विरोध दर्ज करने के साथ आरोपियों के लिए फांसी की मांग की।
विज्ञापन
रेप के आरोपियों की सख्त सजा की मांग को लेकर प्रतीकात्मक प्रदर्शन करते परिजन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाबालिग से सामुहिक बलात्कार के आरोपियों को  पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।एक आरोपी की पहचान सरायजगदीश से हंडिया निवासी के रूप में की गई इसके साथ ही उसके दो अन्य साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिसिया पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पकलोल के एक भवन में नाबालिग से दुष्कर्म किया और उसके बाद हत्या कर शव को गंगा में फेंक दिया। आरोपियों के निशानदेही पर पुलिस ने पकलोल से घटना में शामिल बाइक को बरामद किया।

विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर परिजन प्रतीकात्मक अर्थी के साथ कोतवाली में पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। पीड़ित परिजनों की माने तो इस विरोध के पीछे की मंशा आरोपियों को सख्त सजा दिलाना है।

मामले पर गौर करें तो हंडिया के पकलोल निवासी सत्य प्रकाश बिंद उर्फ गुड्डू का ननिहाल गोपीगंज के एक गांव में है। आरोप है कि 23 अगस्त को वह अपने ननिहाल आया और नाबालिग को भगा ले गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की। शुरूआत में पुलिस जांच को लेकर सुस्त रही। जिसको लेकर परिजन पुलिस अधीक्षक से मिलकर कार्रवाई की मांग की। एसपी के निर्देश पर सक्रिय हुई पुलिस सराय जगदीश हाल्ट से पकलोल भीटी निवासी सत्य प्रकाश बिंद उर्फ गुड्डू, अनुज बिंद और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


विज्ञापन


सीओ प्रभात राय ने बताया कि आरोपियो के खिलाफ हत्या करने और साक्ष्य नष्ट करने के आधार पर पाक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियो ने पुलिस को बताया कि नाबालिग का अपहरण करने के बाद वह पकलोल स्थित एक भवन में लेकर गए। जहां नींद की गोली खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद डंडे से सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद पुढ़वा में ले जाकर शव को गंगा में फेंक दिया। वहीं दूसरी ओर आरोपियों की गिरफ्तारी की खबर मिलने पर परिजन गोपीगंज कोतवाली पहुंच गए। नाबालिग की प्रतीकात्मक अर्थी बनाकर हंगामा किया। आरोपियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें