फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: नौकरानी की मौत मामले में सपा विधायक का बेटा जईम गिरफ्तार, पुलिस ने तेज की दंपती की तलाश

Wed, 18 Sep 2024 05:15 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में विधायक के आवास पर किशोरी की आत्महत्या के बाद से ही उनकी मुश्किलें बढ़ गईं। विधायक और उनकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होते ही दोनों लापता हो गए। इधर, पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
सपा विधायक का बेटा भेजा गया जेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते चार दिनों से पुलिस की हिरासत में रहे सपा विधायक जाहिद जमाल बेग के बेटे जईम बेग को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने विधायक के बेटे को विधायक व उनकी पत्नी पर दर्ज मामले में सह अभियुक्त बनाया है। विधायक के बेटे की गिरफ्तारी की जानकारी होते ही पूरे जिले में चर्चाएं तेज हो गईं। 

विज्ञापन


विधायक आवास पर किशोरी की आत्महत्या किये जाने के बाद सपा विधायक जाहिद जमाल बेग व उनकी पत्नी सीमा बेग पर किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने और बंधुआ मजदूरी, बाल श्रम समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज होने की जानकारी होते ही विधायक व उनकी पत्नी आवास छोड़कर लापता हो गए। 

विज्ञापन


पुलिस ने आवास से उनके बेटे जईम बेग को हिरासत में ले लिया। हालांकि पुलिस उन्हें रात में छोड़े जाने का दावा कर रही थी। बीते चार दिनों से विधायक के बेटे को लेकर संस्पेस बना हुआ था। बुधवार को पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश कर सीधा जेल भेज दिया। विधायक के बेटे की गिरफ्तारी की जानकारी लगते ही पूरे जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने कहा कि पूछताछ में विधायक के बेटे के खिलाफ साक्ष्य मिले हैं। जिसके आधार पर उन्हें भी मुकदमे में शामिल किया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें