फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: जंगल छोड़ शहर में घूमता दिखा बारहसिंघा, जंगली जानवर देख लोगों में मची खलबली; वन विभाग ने पकड़ा

Sun, 24 Mar 2024 10:42 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

उत्तर प्रदेश के भदोही शहर में सुबह-सुबह अचानक जंगली जानवर को देख लोगों में चर्चा का विषय बन गया। यहां कस्बे में बारहसिंघा दिखा तो युवकों ने उसका पीछा किया। जिसके बाद बारहसिंघा एक घर में घुसने के बाद भाग निकला। लोगों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बारहसिंघा को पकड़ लिया। 
विज्ञापन
पकड़ा गया बारहसिंघा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही नगर में रविवार की सुबह बारहसिंघा टहलते देखा गया। घनी आबादी वाले कस्बे में बारहसिंघा कहां से भटक कर आया यही सवाल हर किसी की जुबान पर रही। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर टीम ने बारहसिंघा को पकड़ लिया। उधर, जंगलों में दिखने वाले जानवर को अचानक शहर में देखकर लोगो में कौतूहल का विषय रहा। 

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह नगर के थाना परिसर के बगल स्थित भाजपा नेता संजय यादव के मकान के पीछे खाली स्थान पर एक बारहसिंघा टहलते हुए देखा गया। अभी लोग कुछ समझ पाते इसके पहले ही वह चौकड़ी मारते हुए उनके मकान के अंदर घुसा और फिर सड़क पर चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्ले के युवकों ने पीछा किए तो सराय मोहाल होते हुए भगवतपुर की तरफ निकल गया। इधर, नगर में बारहसिंघा के आने की सूचना मिलते ही कौतूहल का विषय बन गया। घनी आबादी में जंगली पशु कहां से पहुंचा। यह चर्चा का विषय बना रहा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। माधोरामपुर में पहुंची वन विभाग की टीम ने बारहसिंघा को पकड़ लिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें