फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सड़क हादसे में महिला की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कोइरौना की एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जबकि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

कोइरौना निवासी लखपती की पत्नी सुदामा 45 वर्ष जंगीगंज से सटे एक गांव में रिश्तेदारी में आई थी। शनिवार को दोपहर में सड़क पार करते समय प्रयागराज से वाराणसी की तरफ जा रही वाहन की चपेट में आ जाने से गंभीर रुप से घायल हो गई। पीआरवी की सूचना पर पहुचे एंबुलेंस पायलट संतोष मिश्रा व एमटी मोहम्मद इरशाद उसे गोपीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर मिलने पर परिवार वाले भी पहुंच गए। इसी तरह सोनखरी स्थित ज्ञानपुर रोड पर अर्टिगा ऑटो की टक्कर में दो गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें ऑटो चालक नागेंद्र कुमार 35 वर्ष निवासी पचवल भदोही एवं ऑटो पर बैठी महिला सवारी हीरावती 55 पत्नी रामधनी निवासी मोढ डीह घायल हो गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया। बताया जाता है कि हीरावती माधोसिंह आंख दिखाने गई थी, जहां से ऑटो से वापस घर लौट रही थी। एंबुलेंस के पायलट हृदय चौहान, एमटी रोहित गुप्ता, राजा बाबू, जितेंद्र कुमार उसे ट्रामा सेंटर लेकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें