फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोहीः अंडरपास के नीचे जाम से नहीं मिल रही मुक्ति, राहगीर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर जंगीगंज-धनतुलसी मोड़ स्थित अंडरपास के नीचे लोगों को जाम से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। मंगलवार को सुबह नौ से 10 बजे तक एक घंटे के जाम में राहगीर बेहाल दिखे।
विज्ञापन

जाम में फंसे रविंद्र कुमार, मनोज, सुभाषचंद, शैलेंद्र आदि ने बताया कि तिराहा के समीप पुलिस बूथ होने के बाद भी डग्गामार आटो चालकों पर पुलिस शिकंजा नहीं कस रही है। वहीं सड़क पर ठेला दुकानदारों का अतिक्रमण है। उक्त अंडरपास से ही लोग वाराणसी, प्रयागराज, सीतामढ़ी, धनतुलसी, जौनपुर, मछलीशहर, जंघई, भदोही स्टेशन आदि स्थानों पर आने-जाने के लिए निजी और रोडवेज बसों को पकड़ते हैं। सीओ सदर एके सिंह ने कहा कि यातायात पुलिस को तैनात कर समस्या से निजात दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें