घोसिया की बकरा मंडी में राजस्थानी बकरा का रहा डिमांड। संवाद
- फोटो : बकरीद पर सुरक्षा के लिए नासिरगंज बाजार में गश्त करते पुलिसकर्मी।
बकरीद की कुर्बानी बृहस्पतिवार से शुरू होगी। बकरीद की नमाज के लिए समय रुयते हेलाल कमेटी में पहले ही मुकर्रर कर दी है। भदोही नगर में 14 ईदगाहों और मस्जिदों में 16 जमात में बकरीद की नमाज अदा होगी।
शहर के सबसे बड़े अजिमुल्लाह चौराहे ईदगाह में पहली जमात सुबह 6.15 बजे हाफिज परवेज अच्छे पढ़ाएंगे। वहीं दूसरी जमात हाफिज हाफिज रेहान अंसारी की इमामत में पढ़ी जाएगी। रुयते हेलाल कमेटी के सद्र हाफिज परवेज अच्छे ने बताया कि शहर में अंतिम नमाज तकिया कल्लन शाह मस्जिद में सुबह 7.45 बजे अदा की जाएगी। कहा कि लोग समय से अपने अपने ईदगाह में नमाज अदा करें। आवश्यकता पड़ने पर सुबह 7.45 बजे की जमात तकिया कल्लन शाह जामा मस्जिद में पढ़ सकते हैं। उधर नगर के उलेमाओं ने पर्व और कुरबानी के सिलसिले में प्रदेश सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करने की हिदायत दी है। दोही। बकरीद के मद्देनजर शहर में गर्मी और उमस के बीच दिन भर बाजार गुलजार रहे। खोवा, सेंवई, ड्राई फ्रूट के अलावा फलों की भी खरीदारी हुई। शाम को अजिमुल्लाह चौराहे, कटरा बाजार, चौरी रोड, स्टेशन रोड में सड़क पर अत्यधिक भीड़ रही। लोगों को बाजार जाने तो कुछ लोगों को घर पहुंचने की जल्दी रही। अंतिम रात्रि को बकरों की भी खरीदारी करने में लोग लगे रहे। इससे तकिया कल्लन शाह मेन रोड पर रुक रुक कर जाम का आलम रहा। कटरा बाजार में भीड के चलते पैर रखने की जग नहीं थी। पीरखांपुर, मर्यादपट्टी के अलावा बाजार में व्यापारी जानवर लेकर घर घर चक्कर लगाते रहे। बकरीद पर कोतवाली पुलिस सतर्क है। सुरक्षा का अहसास कराने के लिए बुधवार की शाम पुलिस उपाधीक्षक अशोक मिश्र की नेतृत्व पुलिस फोर्स ने शहर के मुख्य रास्तों और गलियों में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च अजिमुल्लाह चौराहे से होते मर्यादपट्टी, कटरा बाजार, अंबर नीम, काजियाना, जमुंद, तकिया कल्लन शाह, गौरियाना, लुधियाना तक पहुंचा। कोतवाली प्रभारी सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि दूसरे थानों की फोर्स भी बुला ली गई है। इसके अलावा त्योहार के दिन लोकल पुलिस, क्विक रिएक्शन टीम (क्युआरटी) के साथ साथ पीएसी भी तैनात कर दी गई है। फ्लैग मार्च के दौरान लोगों को शासन की गाइडलाइन का पालन करने का आग्रह किया गया। लोगों से अपील किया गया कि आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाएं। वहीं कुर्बानी के बाद पशुओं के अवशेष को सार्वजनिक स्थानों पर न फेकने की अपील की।