फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पाइपलाइन में लीकेज से जलापूर्ति बाधित

विज्ञापन
ज्ञानपुर पुरानी तहसील रोड़ पर टूटी पेयजल पाईप ठीक करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : महिलाओं को जागरूक करती महिला आरक्षी।
विज्ञापन
नगर में नाली निर्माण के दौरान ठेकेदार की लापरवाही के कारण तीन जगहों पर पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

इससे बुधवार को पूरे नगर की पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। नगर पंचायत ने तीन घंटे तक पेयजल आपूर्ति चालू कर पानी पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन क्षतिग्रस्त पाइप के कारण कई घरों में गंदा पानी पहुंचा।
नगर पंचायत कर्मियों ने देर शाम तक लीकेज को दुरूस्त करने का काम किया। आश्वस्त किया कि बृहस्पतिवार को सप्लाई पूरी तरह से बहाल हो जाएगी।
ज्ञानपुर नगर पंचायत की आबादी 30 से 35 हजार के आसपास है। पूरे नगर में पेयजल आपूर्ति दो पानी टंकियों से की जाती है। जिसमें वीएनजीआई के सामने और दुर्गागंज तिराहे पास स्थित पानी टंकी से पेयजल सप्लाई की जाती है। नगर में इन दिनों नाली निर्माण का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाली निर्माण करने वाली कार्यदायी संस्था के ठेकेदार की लापरवाही से मंगलवार की रात पुरानी में बाजार में दो जगहों और पशु अस्पताल के सामने पाइपलाइन में लीकेज हो गया। रात आठ बजे तक दो लीकेज दुरूस्त कर लिए गए है। ईओ धर्मराज सिंह ने बताया कि सुबह लीकेज की सूचना मिली, तुरंत कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया। दो लीकेज को दुरुस्त करा दिया गया। तीसरा भी जल्द ही दुरूस्त हो जाएगा। बृहस्पतिवार की सुबह तक पानी की आपूर्ति निर्बाध होगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें