फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

up election 2022: आगरा जेल से नामांकन करेंगे बाहुबली विधायक विजय मिश्र, कोर्ट ने दी अनुमति

Mon, 14 Feb 2022 08:02 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

भदोही की ज्ञानपुर विधानसभा सीट से विजय मिश्र लगातार विधायक बनते रहे हैं। तीन बार वह सपा से विधायक बने तो 2017 में निषाद पार्टी से चुनाव जीतकर सदन में पहुंचे। करीब एक साल पूर्व रिश्तेदार की जमीन हड़पने के मामले में वह गिरफ्तार हुए।
 
विज्ञापन
विधायक विजय मिश्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र के जेल से ही नामांकन करने और चुनाव लड़ने का रास्ता साफ हो गया है। विधायक के अधिवक्ता की तरफ से विशेष न्यायालय एमपी/एमएलए ज्ञानेंद्र सिंह द्वितीय की अदालत में लगाई गई अर्जी सोमवार को स्वीकार कर ली गई।

विज्ञापन


अदालत ने आगरा के जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि वह जेल मैनुअल के प्रावधानों और निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत नामांकन की औपचारिकताएं पूर्ण कराएं। भदोही की ज्ञानपुर विधानसभा सीट से विजय मिश्र लगातार विधायक बनते रहे हैं।

तीन बार वह सपा से विधायक बने तो 2017 में निषाद पार्टी से चुनाव जीतकर सदन में पहुंचे। करीब एक साल पूर्व रिश्तेदार की जमीन हड़पने के मामले में वह गिरफ्तार हुए। उसके बाद उन पर दर्जन भर से अधिक मुकदमे ताबड़तोड़ दर्ज हुए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आगरा जेल में निरुद्ध हैं विधायक

इस समय वह आगरा जेल में निरुद्ध हैं। उनके अधिवक्ता हंसाराम शुक्ला और स्वामीनाथ मिश्र के मुताबिक विशेष न्यायाधीश एमपी/ एमएलए कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर नामांकन की प्रकिया पूरी कराने का आग्रह किया गया था। प्रार्थना पत्र में आगरा जेल में बंद विजय मिश्र के नामांकन के लिए उनसे मिलने की इजाजत मांगी थी।

प्रार्थना पत्र में विजय मिश्र के नामांकन के लिए उनके अधिवक्ता आनंद शुक्ला, रीमा पांडेय, नोटरी अधिवक्ता, प्रस्तावक और फोटोग्राफर सहित कुल 22 लोगों के जेल में दाखिल होने की अनुमति मांगी गई थी। कहा गया था कि विजय मिश्र का दो सेट में नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर और उसका सत्यापन आगरा जेल के अधीक्षक से कराया जाना जरूरी है। कोर्ट ने प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए नामांकन प्रक्रिया कराने की अनुमति दी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें