फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरुकता से आएगी दुर्घटनाओं में कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। मनुष्य के अंदर जागरुकता आने पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी और सेहत बरकरार रखा जा सकता है। उक्त बातें शनिवार को असम के जोरहट से साइकिल यात्रा पर निकले एअरफोर्स के विंग कमांडर संतोष दुबे ने कहीं।
विज्ञापन

औराई चौराहा पहुंचने पर लोगों ने माला पहनाकर स्वागत करते हुए उत्साह बढ़ाया। संतोष दुबे ने बताया कि उनका तबादला जोरहट से प्रयागराज के लिए हुआ है। वह ट्रेन और वाहन से न जाकर साइकिल यात्रा प्रारंभ कर दिया। कहा कि जीवन में कुछ अलग करने से लोगों में अपने आप जागरुकता आती है। दो अक्तूबर से साइकिल यात्रा पर निकलकर जन-जन को स्वस्थ रहने और सड़क सुरक्षा का पालन करने के लिए प्रेरत कर रहे हैं। संतोष दुबे मिर्जापुर के कुरकुठियां के रहने वाले हैं। पिता राजदुलार दूबे सिंगरौली एनटीपीसी में इंजीनियर पद से सेवानिवृत्त हैं। स्वागत करने वालों में राजधर दूबे,प्रकाशचंद्र दूबे, बल्ले मिश्रा, सत्यम दूबे, समर्थ दूबे, सभाजित, बनारसी दूबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें