फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई का नमूना लेकर चलाया जागरुकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी हृदय नारायण यादव की देखरेख में शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ज्ञानपुर में दुर्गागंज रोड तिराहा और गोसाई बाजार में मिठाई का नमूना लेकर जांच को भेज दिया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएन त्रिपाठी ने बताया कि नमूना फेल होने पर दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी चंदन पांडेय ने जंगीगंज में जागरुकता अभियान चलाकर व्यापारियों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि पर्व हो या आम दिन। सभी दिनों में दुकानों को साफ-सुथरा रखकर स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री न की जाए। गाइड लाइन में सामानों की बिक्री कर शासन-प्रशासन का सहयोग करें। अभियान में व्यापार मंडल के अध्यक्ष जयदयाल मोदनवाल, अरविंद मोदनवाल, पवन मोदनवाल, प्रदीप, राहुल, रजनीश, किरण, अजीत मोदनवाल, रमेश, गुड्डू, संतोष मिश्र, आनंद कुमार सहित बड़ी संख्या में व्यापारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें