गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर रोड स्थित सीता बाबा मंदिर के समीप शनिवार की शाम ऑटो और बाइक की टक्कर हो गई। इससे ऑटो पलट गई। ऑटो में सवार एक होमगार्ड भर्ती परीक्षा का अभ्यर्थी और बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों काे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने सभी को ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
शेष कुमार गौतम (25) अपने साथी शिव बाबू (30) के साथ काम करके बाइक से वापस अपने गांव तिवारीपुर चक राजा राम जा रहे थे। सीता बाबा मंदिर के पास बाइक अनियंत्रित होने के कारण गोपीगंज से मिर्जापुर जा रही ऑटो से टकरा गई। दोनों वाहनों की टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो पलट गया। इस हादसे में ऑटो सवार लाल बहादुर (24) निवासी ब्रह्म नगर रार्बट्सगंज गंभीर रूप से घायल हो गए। लाल बहादुर होमगार्ड भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे थे। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया।