औराई के भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर की फेसबुक पोस्ट के जरिये लगाए गए अनदेखी के आरोप को जिला प्रशासन ने सिरे से खारिज कर दिया है। डीएम का कहना है कि ऐसी कोई बात नहीं है और न ही विधायक ने कोई शिकायत की है। दावा किया कि विधायक को पूरा सहयोग दिया जाता है। हालांकि, इस बारे में विधायक से बात नहीं हो पाई।
डीएम आर्यका अखौरी ने कहा कि विधायक दीनानाथ भास्कर ने मुझसे कभी किसी उपेक्षा की बात पहले नहीं बताई। अभी दो दिन पहले विधायक, कमिश्नर की मीटिंग में मिले थे। उस दौरान भी उन्होंने ऐसी किसी समस्या का जिक्र नहीं किया। जिला प्रशासन की ओर से औराई विधायक को पूरा सहयोग किया जाता है।