फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मोबाइल शोरूम में चोरी का प्रयास, सीसीटीवी उखाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज पुलिस चौकी से 100 मीटर दूर लबे सड़क चोरों ने मंगलवार की रात मोबाइल के शोरूम में ताला तोड़ने का असफल प्रयास किया। चोर को ताला तोड़ने के दौरान जब यह देखा कि कैमरे लगे हुए हैं तो उसने कैमरे को ही उखाड़ लिया।
विज्ञापन

ज्ञानपुर रोड निवासी बबलू प्रसाद की मोबाइल की दुकान राजमार्ग के पिलर संख्या 20 के सामने है। बुधवार की सुबह 9 बजे अपनी दुकान खोलने गए तो देखा कि शटर के ताले पर चोट के निशान थे और तालों में लकड़ी की तिलियां डाली गई थी, ताला तोड़ने के असफल प्रयास के बाद दुकान के ठीक सामने लगे सीसीटीवी कैमरा को चोर उखाड़ ले गया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की। जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति ताला तोड़ने का प्रयास करता दिख रहा है। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि सीसीटीवी खंगाली जा रही है। तहरीर मिलेगी तो प्राथमिकी भी दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें