फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दूसरे की जमीन पर कब्जे के लिए किया आत्मदाह का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। दो दिसंबर को औराई तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर एक व्यक्ति ने आत्मदाह की कोशिश की। जांच में पाया गया कि उसने दूसरे की जमीन पर अवैध कब्जे के लिए आत्मदाह का नाटक किया था। उसका एक आवास पहले ही बन चुका है जबकि दूसरा किसी और की जमीन पर बनाना चाहता था।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस पर मंडलायुक्त सुनवाई कर रहे थे। इसी दौरान सभागार के बाहर ही खमरिया के भजईपुर निवासी झिंगुरी बनवासी अपनी पुत्री के साथ पहुंचा और अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क कर माचिस जलाने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। उसका आरोप था कि दबंग उसे उसकी जमीन पर आवास नहीं बनाने दे रहे हैं। मंडलायुक्त ने अधिकारियों से समस्या का समाधान करके रिपोर्ट भेजने को कहा। तहसीलदार सत्यपाल प्रजापति, नायाब तहसीलदार बलवंता उपाध्याय लेखपाल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में अलग ही कहानी पता चली।
तहसीलदार ने बताया कि झिंगुरी की शिकायत की जांच की गई। वह जिस जमीन पर आवास बनवाना चाहता है वह किसी भूमिधारी है। उसी व्यक्ति की भूमि पर उसने पहले ससे ही एक कमरा बनवा रखा है। उससे कहा गया है कि ग्राम समाज की जमीन मिलने पर उसे आवास बनवाने के लिए दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें