फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मौसम की मार, स्वास्थ्य मेले में 640 का उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। हर रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगने वाले मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में इस बार मौसमी मरीजों की संख्या अधिक रही। खासकर सर्दी-जुकाम और वायरल फीवर से जुड़े मरीज अधिक पहुंचे। जनपद के सभी 17 केन्द्रों पर आयोजित स्वास्थ्य मेला में 640 मरीजों का उपचार हुआ। चिकित्सकों ने उन्हें जांच-पड़ताल कर दवाएं उपलब्ध कराई। इस दौरान 34 चिकित्सक और 135 पैरामडिकल स्टाॅफ की तैनाती रही।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में हर दिन की अपेक्षा इस बार कम भीड़ देखी गई। हालांकि पल्स पोलियो अभियान के कारण सेंटर पर भीड़भाड़ देखने को मिली। इसके कारण स्वास्थ्य मेले में बच्चों की भीड़ अधिक रही। चकटोडर पीएचसी पर तैनात डॉ. अमल सिंह ने बताया कि पिछली बार की अपेक्षा इस बार मरीज कम पहुंचे। इसमें से ज्यादातर मरीज मौसम बीमारी से ग्रसित रहे। जिन्हें दवा उपलब्ध कराई गई। बताया कि मेले में भीड़ बच्चों की रही, जिन्हें पोलियो ड्राप पिलाई गई। बच्चों के संग आए अभिभावकों का जागरुक किया गया कि घर, पड़ाेस में जो भी बच्चा को उसे पोलिया का ड्राप जरुर पिलाएं। जिले में दुर्गागंज, हरिहरपुर, कसियापुर, जयरामपुर, अर्बन नईबाजार, गिदर्बगांव, सेमपराध, डेरवां आदि पीएचसी पर स्वास्थ्य मेले पर जन आरोग्य मेला आयोजित हुआ। जिसमें सर्दी, जुकाम, बुखार, बदन दर्द, वायरल बुखार, सर दर्द सहित विभिन्न बीमारी के मरीज पहुंचे। जिन्हें जांच पड़ताल कर दवा उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें