सरकारी जमीन पर कब्जा करने के मामले में भदोही के दशरथपुर पलवार गांव के चार आरोपियों के खिलाफ एंटी भूमाफिया एक्ट को तहत मुकदमा दर्ज किया गया। एसडीएम के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।
सरकारी, जंगल की जमीनों से कब्जा हटाने के लिए 2017 में सरकार ने हर जिले में एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स का गठन किया। शुरूआती दिनों में टीम सक्रिय रही, लेकिन धीरे-धीरे कार्रवाई ठंडे बस्ते में चली गई। दो माह पूर्व दशरथपुर पलवार गांव निवासी कृष्ण मोहन सिंह, राज बहादुर सिंह, सभाजीत सिंह और वीरेंद्र सिंह के खिलाफ सरकारी जमीन कब्जा करने के मामले में सुरियावां थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। बुधवार को चारों के खिलाफ एसडीएम ज्ञानपुर योगेंद्र ुमार के निर्देश पर एंटी भूूमाफिया एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं दूसरी ओर लोगों ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई। पत्रक में कहा कि शिकायत करने पर भूूमाफिया उन्हें धमका रहे हैं। जिससे उनका परिवार डरा-सहमा है।