फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव पीड़िता की मौत मामले में अधीक्षक से मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीघ से अन्यत्र रेफर की गई प्रसव पीड़िता की मंगलवार की रात में मौत हो गई थी। परिवार वालों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इस पर सीएमओ ने वहां के अधीक्षक से जवाब मांगा है।
विज्ञापन

खरगापुर निवासी राजेंद्र यादव पत्नी के साथ मुंबई में रहते हैं। आजकल घर आए हुए हैं। वह मंगलवार को अपनी पत्नी पूजा को प्रसव पीड़ा होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीघ ले गए थे। जहां उपचार की बजाए एएनएम ने प्राथमिक जांच कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल नहीं ले गए और निजी वाहन से प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां प्रसव होने के पहले ही उसकी मौत हो गई। प्रसव पीड़िता के पति राजेंद्र ने सीएमओ से शिकायत कर प्रसव में लापरवाही का आरोप लगाया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक ने बताया कि मामले की जानकारी ली गई। प्रसव पीड़िता को पहले से ही बीमारी थी। अधीक्षक से इस मामले में जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें