फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी भर्ती : आवेदनों का सत्यापन शुरू, गहमागहमी बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में आंगनबाड़ी की 135 पदों पर भर्ती की कवायद शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को विकास भवन के तृतीय तल पर स्थित बाल विकास एवं पुष्टाहार कार्यालय में औराई ब्लॉक के केंद्रों के लिए आए आवेदनों का सत्यापन शुरू हुआ। महिला अभ्यर्थियों के आनलाइन और आफलाइन आवेदनों का मिलान किया गया। ब्लॉकों पर नोटिस चस्पा न होने पर आवेदन करने वाले लोगों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन


करीब 1421 आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन किया जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पद भरने के लिए अक्तूबर 2024 में विभाग की तरफ से आनलाइन आवेदन लिया गया। 135 पदों के सापेक्ष आनलाइन कुल 5011 आवेदन प्राप्त हुए। इसका सत्यापन भी अब ब्लॉकवार शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को डीपीओ कार्यालय में औराई ब्लॉक के आवेदनों का सत्यापन किया गया।
एक-एक अभ्यर्थी को अंदर बुलाकर उनके अभिलेखों का मिलान कराया गया। जिन आवेदनों में कमियां मिली उसे अलग रखा गया। सीडीपीओ अरविंद कुमार ने बताया कि कई अभ्यर्थियों ने एक से अधिक केंद्रो का आवेदन किया है। इसलिए उनका सिर्फ एक ही आवेदन मान्य होगा। कुछ अभ्यर्थियों ने नोटिस चस्पा न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

दूसरी ओर नियुक्ति को लेकर दफ्तर पर गहमागहमी बढ़ गई है। अभ्यर्थी के साथ ही उनके परिजन भी पहुंच रहे हैं। डीपीओ दिनेश कुमार मिश्रा ने कहा कि नियुक्ति में कोई गड़बड़ी नहीं होगी। उच्चाधिकारियों की ओर से गठित कमेटी के समक्ष नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। अर्हता पूर्ण करने वालों का चयन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें