फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मनबढ़ों की पिटाई से घायल 11वीं के छात्र की मौत, नाराज ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

विज्ञापन
चौरी में चक्काजाम के दौरान लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
क्षेत्र के वेदमनपुर में मनबढ़ों की पिटाई से घायल 11वीं के छात्र की इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने भदोही-वाराणसी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पिटाई के दौरान गंभीर चोट आने से उसकी जान गई है। दो घंटे से बाद दोपहर तीन बजे एसडीएम व सीओ ने ग्रामीणों को समझाकर चक्काजाम खत्म कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पिता गुलाब ने बताया कि वह वेदमनपुर गुलाब धीवर चौरी बाज़ार में अंडा बेचते हैं। उनकी पत्नी संध्या देवी, एक पुत्र व एक पुत्री भी उनका सहयोग करती है। 16 वर्षीय बेटा पिंटू धीवर भी पढ़ाई के साथ काम में सहयोग करता था। वह मड़ियाहू स्थिति ननिहाल में एक काॅलेज में 11वीं का छात्र था। पिता के अनुसार सोमवार की रात लगभग 11 बजे किसी ने फोन करके उसे बुलाया। लगभग दो घंटे बाद जब वह घर लौटा तो उसके शरीर चोट थी। मनबढ़ों ने उसे कुछ पिलाया भी था। परिजनों ने उसे बाजार के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराकर पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि पुलिस रात में ही मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी तो ले ली लेकिन किशोर की बेहतर इलाज के लिए कोई व्यवस्था नहीं कराई। परिजन भी पैसे के अभाव के कारण कहीं और नहीं गए। मंगलवार की दोपहर एक बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन अभी शव लेकर घर पहुंचे तो प्रभारी निरीक्षक फोर्स के साथ शव को कब्जे में लेने लगे। जिस पर ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। इस बीच पुलिस से ग्रामीणों की नोकझोंक हुई। ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी व आर्थिक सहायता की मांग लेकर चौरी बाज़ार में सड़क पर शव रखकर जाम कर दिया। जाम लगने के कारण भदोही-वाराणसी मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई थानों की फोर्स ने कई बार जाम हटाने का प्रयास किया। एसडीएम अरुण गिरी सीओ राजीव सिंह ने आश्वासन देकर जाम को खत्म कराया। सीओ औराई राजीव सिंह ने बताया कि मामले एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें