फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही में अमीन और लेखपाल निल बित

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काम के प्रति लापरवाही बरतना एक अमीन और एक लेखपाल को भारी पड़ गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार ज्ञानपुर देवेंद्र यादव ने अमीन और लेखपाल को निलंबित कर दिया। दोनों को तीन दिन में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

राजस्व वसूली का कार्य शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। कमिश्नर से लेकर जिलाधिकारी तक की मासिक बैठक में राजस्व वसूली से जुड़े विभागों को लगातार दिशा-निर्देश दिया जाता है, लेकिन कई कर्मचारी इसको लेकर उदासीन बने रहते हैं। राजस्व वसूली में रुचि न दिखाने और कार्यालय से बिना बताए अनुपस्थित रहने पर अमीन निहाल सिंह को निलंबित कर दिया गया। इसी तरह मतदाता सूची में धांधली बरतने के आरोप में लेखपाल आजाद सिंह के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई। आरोप है कि मतदाता सूची के सत्यापन और आपत्ति निस्तारण में लापरवाही बरती गई। तहसीलदार देवेंद्र यादव ने बताया कि अमीन और लेखपाल को पूर्व में हिदायत दी गई थी कि कार्य में सुधार लाएं, लेकिन दोनों ने ध्यान नहीं दिया। डीएम के निर्देश पर दोनों को निलंबित कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें