उन्होंने कहा कि सबको याद होगा किसी ने कहा था कि गंगा को साफ करना है, लेकिन गंगा मैया कितनी साफ हुईं यह सभी देख रहे हैं। आगामी चुनाव में सपा की सरकार बनेगी। जनता ने मूड बना लिया है, बदलाव होगा और होकर रहेगा।
देश के पहले उपराष्ट्रपति भारत रत्न डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उनको नमन करते हुए शिक्षकों को भी संबोधित किया। उज्जवला योजना को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि उज्जवला योजना से गरीबों को गैस सिलिंडर दिया जा रहा है, लेकिन महंगाई इस तरह से बढ़ा दी गई है कि उज्ज्वला योजना बुझजला बन गई है।
गरीब परिवार के लोग गैस सिलिंडर भी नहीं भरवा पा रहे हैं। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करने वाली भाजपा सरकार डीजल और पेट्रोल का दाम बढ़ा रही है, लेकिन किसानों की आय अब तक नहीं बढ़ी।