दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ में निर्वाचित पदाधिकारियों का रविवार को दीवानी न्यायालय परिसर में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे प्रांतीय उपाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह ने निर्वाचित पदाधिकारी अध्यक्ष अभिषेक सिंह, उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार पांडेय, सचिव तंजीम अहमद को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उपाध्यक्ष राजेंद्र पांडेय ने कहा कि कर्मचारियों के हित के लिए वह हमेशा संघर्ष करते रहेंगे।
कर्मचारियों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। कार्यक्रम में चुनाव अधिकारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, डिबाए अध्यक्ष सुधाकर पांडेय, पूर्व अध्यक्ष ह्दयनाथ तिवारी, स्वामीनाथ मिश्र, महामंत्री सुशील चौबे, महेंद्र सिंह, विनीत मिश्रा, संतोष कुमार श्रीवास्तव आदि अधिवक्ता एवं कर्मचारी मौजूद रहे। समारोह का संचालन संतोष कुमार श्रीवास्तव ने किया।