फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: हॉकी टीम को स्वर्ण दिलाने में भदोही के आदित्य ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

विज्ञापन
ट्राफी के साथ आदित्य पाल।
विज्ञापन
भदोही। मूंसीलाटपुर निवासी आदित्य पाल ने सब जूनियर स्कूल नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

इस उपलब्धि से भदोही जिले के खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है। जिला हॉकी संघ के संरक्षक शाह आलम ने आदित्य पाल को बधाई दी। कहा कि भदोही के खिलाड़ी निरंतर जिला, प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। आने वाले समय में भदोही से और भी प्रतिभाशाली खिलाड़ी निकलेंगे। जिला हॉकी संघ के सचिव राजकमल यादव ने बताया कि आदित्य पाल एक जुझारू खिलाड़ी हैं, जो वर्तमान में खेल छात्रावास वाराणसी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है। उनका चयन साल 2024 में हुआ था। यह उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम है और भविष्य में वह भारत का प्रतिनिधित्व करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें