फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: एडी स्वास्थ्य ने किया 100 शय्या अस्पताल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. शोभना दुबे ने मंगलवार को सरपतहां स्थित 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान एक्स-रे रूम, ओपीडी, डायलिसिस सेंटर और निर्माणाधीन भवनों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए अस्पताल की सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि आम जन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले। अस्पताल में जो सुविधाएं अभी नहीं शुरू हो सकी हैं उसे जल्द कराया जाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में कुछ कर्मचारी अक्सर अनुपस्थित रहते हैं।
विज्ञापन

इसकी शिकायत उनको मिली है। भविष्य में निरीक्षण में अनुपस्थित मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक, सीएमएस डॉ. सुनील कुमार पासवान, डॉ ओपी शुक्ला, विक्रांत यादव, एलटी सूर्यभान सिंह, जावेद अख्तर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर लालानगर टोल प्लाजा पर निरीक्षण के लिए सीएमओ एसके चक पहुंचे। उन्होंने वहां तैनात स्वास्थ्यकर्मियों का हाल जाना। वहां की स्वास्थ्य सुविधाओं को परखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें